
अब समय आ गया है की बीसीसीआई और भारतीय खिलाडियों को एक बड़ा फैसला लेना होगा जोकि भारतीय टीम को एक नयी दिशा प्रदान करेगा| मैं बात कर रहा हु भारतीय टीम और बीसीसीआई की जो की पैसो के फेर में असली खेल को भूलती ही जा रही है| आईपीएल के दुसरे संस्करण से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में बोर्ड और खिलाडियों ने बिना विश्राम किये क्रिकेट खेली जिसका परिणाम हमे इस बार के ताजा-तरीन विश्व टी-२० में देखने को मिला| मनो दोनों का लक्ष्य देश हित में न खेल कर अर्थ के लोभ में छुपा हुआ है | दोरों के बाद हो रहे दोरों से जाने खिलाडी क्यों विचलित नहीं हुए च्तिल होने के बावजूद विश्व टी-२० में पहुच गये|अरे गए तो गए लेकिन ऐसे घमंड और अकड़ में गए हो अब कोई टीम उनसे जीत ही नहीं सकती और वो अजेय हो गये हे, लेकिन पहले वेस्टइंडीज और फिर क्रमश: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें ऐसा हार का घुट पिलाया की सफलता का दूसरा नाम धोनी को पुरे भारतवासियो से माफ़ी मंगनी पड़ी| बाद में रिपोर्ट आई की भारतीय टीम तो ५ चोटिल खिलाडियों सहवाग, युवराज, धोनी, जहीर और आर.पी. सिंह के साथ गयी थी मतलब आधी ही टीम खेलने पहुची बाकी तो सिर्फ अपनी उपस्थिथि दर्ज करने गए थे, लेकिन ये भी कहुगा की इस कप में मुझे सिर्फ युवराज ही ऐसा खिलाडी लगा जिसने सभी टीमों से लोहा लिया| अगर दूसरा कोई उसका साथ दे देता तो शायद हम फिनल खेल रहे होते| चलो सुब छोडो रात गयी तो बात गयी| इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में धोनी ने सारा दोष युवा जडेजा पे लगा दिया, पर सच उन्हें भी पता है की जब जडेजा पिच पे खेलने के लिए उतरा था तो धोनी दो लाडले रोहित और रैना नाकामी का ठीकरा लिए पवैलियन को लौट चुके थे| तब परिस्थितया कैसी थी और उसपे गंभीर का द्रविड़ को तरह टेस्ट प्लेयर दिखाना भी एक प्रमुख वजह थी, तब उस कम अनुभवी और पहली बार इंग्लैंड क्र मैदानों पे उतरे जडेजा ने अपनी तरफ से पूरी कोशोश को, और साथ ही उसने बोलिंग भी लाजवाब को| वही अंत में ब्रोड के ओवर में धोनी को ३ फुलटोस बाल मिली पर परिणाम वही सिर्फ १ रन| सच तो यह बात है इस धोनी इस टीम इस पुरे टूर्नामेंट में जितने के लए नहीं बल्कि सिर्फ हिस्सा लेने के लिए गयी थी| अब काफी कह चूका हु, वैसे और भी कह सकता हु पर आलोचना करने वाले को तारीफ़ भी करनी चाहिये| और में आशा करता हु की धोनी फिर से टीम को समेटकर वेस्टइंडीज में बढ़िया प्रदर्शन कर के मेरी बोलती बंद करा दे| {राजेश शर्मा (अनिकेत) }

No comments:
Post a Comment